दरभंगा, दिसम्बर 2 -- घनश्यामपुर। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैर जमानती वारंटी राघव झा उर्फ लाला को रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी भिखारी झा के पुत्र राघव झा उर्फ लाला झा रसियारी गांव का रहने वाला है।पुलिस के अनुसार आरोपी लाला झा पर पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इस संबंध में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि वांछित अभियुक्त लाला के विरुद्ध कांड संख्या 06/19, 72/19, 244/19, 38/22 सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह वर्षों से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से छापामारी भी की गई लेकिन ये पकड़ से बाहर था। उसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया, तथा गुप्तचर द्वारा दिए गए सूचना के आधार पर वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...