देहरादून, जनवरी 29 -- रुड़की। कोतवाली रुड़की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुंडलाना, मंगलौर में दबिश देकर वारंटी प्रदीप कुमार को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंशु चौधरी सहित पुलिस टीम शामिल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...