लखीमपुरखीरी, नवम्बर 30 -- न्यायालय के आदेश पर दर्ज मुकदमे में गैर जमानतीय वारंट जारी होने पर पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा के पुत्र संजीव मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनको न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पलिया इंस्पेक्टर पंकज त्रिपाठी ने बताया कि संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के पढ़ुआ गांव निवासी संजीव मिश्रा समेत उनके परिवार के चार लोगों पर पलिया निवासी राधेश्याम ने मुकदमा दर्ज कराया था। यह मुकदमा 24 सितंबर 2024 में न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया था। इसमें संजीव मिश्रा पर धोखाधड़ी, फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार करने व अनुचित लाभ प्राप्त करने का आरोप लगाया गया था। इसी मुकदमे में अदालत से जारी गैर जमानतीय वारंट पर संजीव को मेला गेट के पास से हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष भेजे जाने की कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.