जहानाबाद, जनवरी 27 -- जहानाबाद। संगीन एवं सामान्य कांडों में फरार अभियुक्त को पकड़ने के लिए की जा रही छापेमारी के क्रम में पुलिस ने दो लोगों की गिरफ्तारी की जिसमें एक गैरजमानतीय वारंटी शामिल है। नगर थाने की पुलिस ने बभना गांव के निवासी हरिद्वार मांझी को गिरफ्तार किया। बताया गया है कि उसके खिलाफ पूर्व से मामला दर्ज था और कोर्ट के द्वारा ननवेलेवूल वारंट निर्गत था। गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी की गई। एक की गिरफ्तारी शराब के मामले में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...