विकासनगर, फरवरी 24 -- अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रविशंकर मिश्रा ने मंगलवार को गैर इरादतन हत्या के मामले में मेंहूवाला, तेलपुर निवासी विक्रम चालक विजयपाल को दोषमुक्त करार दिया। विक्रम के पलटने से एक महिला की मौत हो गई थी। मामले में दुर्घटना में घायल हुई अन्य विक्रम सवार महिलाओं को न्यायालय के समक्ष पेश नहीं किया गया। वादी को घटना की सूचना देने वाले व्यक्ति को भी गवाह नहीं बनाया। घटना विक्रम के पिछले टायर के फटने के कारण हुई थी। अभियोजन न्यायालय के समक्ष अपराध को साबित करने में असफल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...