कौशाम्बी, मार्च 9 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर गांव में शुक्रवार रात स्ट्रीट लाइट को लेकर भाइयों में हुई मारपीट में एक की मौत की घटना के नामजद आरोपी पुलिस के हत्थे लग गए हैं। पुलिस हिरासत में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपी मृतक के भाई व भतीजे ही हैं। पुलिस को मृतक के एक अन्य भाई की भी तलाश है। मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों का सोमवार को चालान किया जाएगा। फैजुल्लापुर निवासी सुखराम के चार बेटे हैं। संतोष व गोविंद एक पक्ष से तो दूसरी तरफ से गोपी व अर्जुन थे। इनके घर के समीप विद्युत पोल पर स्ट्रीट लाइट लगी थी। शुक्रवार की रात गोपी ने लाइट खोलकर अपने दरवाजे के सामने लगा ली थी। संतोष ने इसका विरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट में गंभीर रूप से घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.