नोएडा, दिसम्बर 15 -- ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय ने नोएडा सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एक कारपेंटर की गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी मुर्स्लीम उर्फ नन्हे की जमानत स्वीकर की है। अभियोजन के अनुसार वादी वेदप्रकाश ने एफआईआर में आरोप लगाया था कि उनका भांजा अनीस 4 अक्तूबर 2025 को गांव छिजारसी में काम की तलाश में गया था। इस दौरान सलमान की फर्नीचर की दुकान पर कथित रूप से नन्हे से उसका झगड़ा हो गया। मारपीट में अनीस को गंभीर चोटें आईं। उसे घायल अवस्था में बहरामपुर स्थित वादी की दुकान पर लाया गया और फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और केस डायरी का अवलोकन करने के बाद पाया कि विवेचक द्वारा मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अब तक केस डायरी में संलग्न नहीं की गई है। अदालत ने वाद के...