कौशाम्बी, जनवरी 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज इलाके के टेंगाई जलालपुर निवासी रामकिशुन पुत्र हीरालाल का ट्रैक्टर 18 जनवरी 2023 की रात गैरेज से चोरी कर लिया गया था। मामले में दूसरे दिन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ था। सोमवार सुबह पुलिस ने शहजादपुर स्थित दुर्गा भाभी सेतु के समीप से आरोपी बैकुंठ द्विवेदी उर्फ पुद्दी पुत्र स्व. राधेश्याम निवासी लोहड़ा थाना गुरुबक्सगंज जिला रायबरेली को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। ट्रैक्टर के पार्ट्स को निकालकर बेच दिया था। बाकी बचा लोहा गला दिया था। इससे मिले रुपये आपस में बांट लिए गए थे। आरोपी के पास से खर्च के बाद बचा हुआ 3770 रुपया भी बरामद किया गया है। लिखापढ़ी कर उसका चालान कर दिया गया है। साथियों की तलाश की जा ...