पूर्णिया, फरवरी 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सहायक थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक कबाड़ की दुकान में शहर के मधुबनी थाना की पुलिस ने छापेमारी की है। मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि मधुबनी थाना के बायपास के समीप एक गैरेज से टायर की चोरी हुई थी। इसी सिलसिले में कबाड़ की दुकान में पुलिस ने छापेमारी की थी। एक टायर वहां मिला है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...