नैनीताल, फरवरी 24 -- नैनीताल। नैनीताल के अयारपाटा वार्ड के सभासद मनोज साह जगाती ने मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजकर गैरीखेत में वाहन योग्य सड़क निर्माण की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के गैरीखेत गांव में आजादी के बाद से अब तक मोटर मार्ग नहीं बन पाया है। जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र सड़क निर्माण कर ग्रामीणों को राहत देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...