पूर्णिया, नवम्बर 28 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड के जगनी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या- 11 स्थित सौराहा चौक पर बुधवार की देर रात्रि अचानक लगी आग से चार दुकानें जलकर राख हो गयी। घटना में अग्नि पीड़ित व्यवसायियों का लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों द्बारा आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया गया परन्तु असफल रहे। सूचना पर पहुंची अग्नि शमन दस्ता की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार अग्नि पीड़ित व्यवसायी सौराहा गाँव निवासी मिथिलेश मेहता, रुपेश मेहता, ललित मेहता, रघुनंदन ठाकुर हैं। अग्नि पीड़ितों में शामिल व्यवसायी मिथिलेश मेहता ने बताया कि गैराज जलने से 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ। वहीं रुपेश मेहता ने बताया कि 2 किराने की दुकान जलकर राख होने से 5 लाख रुपये का नुकस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.