मुंगेर, जून 23 -- असरगंज, निज संवाददाता। रहमतपुर में शनिवार की देर रात एक मोटर गैराज में शॉर्ट सर्किट से आग गई। देखते ही देखते आग भयावह हो गई। सूचना मिलते ही असरगंज थाना की फायर ब्रिगेड गाड़ी पहंुची और आग बुझाने में जुट गई। लेकिन आग पर काबू पहीं पाया जा सका। इसके बाद तारापुर से पहंुची फायर ब्रिगेड दस्ते ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गैराज में रखा गैस सिलेंडर आग की चपेट में आने से बच गया। लेकिन आग में कार के पार्ट्स, वायरिंग, एयर क्लीनर जल गया। गैराल संचालक अमित मंडल ने असरगंज थाना एवं अंचल कार्यालय में छह लाख के नुकसान होने का आवेदन देकर सहायता राशि देने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...