गाज़ियाबाद, दिसम्बर 13 -- मोदीनगर। मोटर गैराज में चोरी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों से घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की है। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि दिल्ली-मेरठ मार्ग से पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा है। बदमाशों ने अपना नाम शादाब निवासी किदवई नगर कॉलोनी मोदीनगर और शादाब निवासी गांव धौलड़ी थाना जानी मेरठ बताया है। आरोपियों ने बताया कि वह रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...