रांची, मई 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के धुर्वा सेक्टर टू स्थित क्वार्टर संख्या सीडी-14 के रहने वाले दिलीप सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पत्रकार और उसके परिजनों पर हमला कर दिया। पत्रकार को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। घटना शनिवार की है। इस मामले में पत्रकार संजीत कुमार ने जगन्नाथपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। संजीत ने बताया कि आवासीय परिसर में लगभग 30 वर्ष पुराना उनका गैरेज नीचे में स्थित है। क्वार्टर के नीचे हिस्से में अनाधिकृत रूप से रह रहे दिलीप सिंह ने गैराज को तोड़ दिया और उसे अपनी बाउंड्री के भीतर कर लिया। जानकारी मिलने के बाद वह अपनी बहन संध्या के साथ मौके पर पहुंचे। गैराज तोड़ने का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडे के साथ उन्हें मारना शुरू कर दिया। घटना में उन्हें कमर और पीठ में चोटें आयी। इस दौरान आरोपियों ने जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.