सहारनपुर, दिसम्बर 8 -- देहात कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने गैराज बेचने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। देहात कोतवाली क्षेत्र में टपरी कला निवासी मुजम्मिल ने थाना जनकपुरी में दर्ज कराए मामले में बताया कि माहीपुरा स्थित रविदास मंदिर के पास शमशाद से किराये पर ली गई जगह पर शान मोटर्स नाम से गैराज है। कुछ समय पहले उसने शमशाद से वही जमीन खरीदने की बात की थी। दोनों के बीच 43 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। सौदे के मुताबिक उसने शमशाद को 40 लाख रुपये नकद और बैंक के माध्यम से दे दिए थे, जबकि शेष राशि बैनामा होने के बाद देने की बात तय हुई थी। आरोप है कि इसके बाद शमशाद ने न तो बैनामा किया और न ही रकम लौटाई। पीडि़त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज ...