हाथरस, फरवरी 19 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं के पहले ही दिन केंद्रों पर शत प्रतिशत कक्ष निरीक्षक ड्यूटी देने के लिए नहीं पहुंचे। जिस वजह से केंद्र व्यवस्थापकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब विभागीय अधिकारियों के स्तर से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि यदि कक्ष निरीक्षक ड्यूटी देने के लिए नहीं पहुंचते हैं। तो ऐसे कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का संचालन 99 परीक्षा केंद्रों पर कराया जा रहा है। जिससे कि परीक्षा का संपादन बेहतर ढंग से हो सके। विभागीय अधिकारियों के स्तर से बेसिक और माध्यमिक के करीब 2900 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों पर लगाई गई थी। परीक्षा के पहले ही शत प्रतिशत कक्ष निरीक्षक अपने अपने केंद्रों पर नहीं पहुंचे। जिस वजह से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.