चमोली, नवम्बर 7 -- गैरसैंण। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को गैरसैंण नगर में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया। फेरी राइंका गैरसैंण मैदान से शुरू होकर नगर के विभिन्न हिस्सों से होती हुई पुनः मैदान में संपन्न हुई। कार्यक्रम में दर्जाधारी रामचंद्र गौड़, प्रमुख दुर्गा रावत, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रभात फेरी के दौरान छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.