उत्तरकाशी, दिसम्बर 6 -- गैरसैंण के बच्छुवा बाण तल्ला और चौखुटिया के निकटवर्ती ग्राम पुराना लोहबा में पांडव लीला का मंचन शनिवार को पारंपरिक गैंड़ा मेले के साथ संपन्न हो गया। समापन के अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थिति रहे। मेले के दौरान महिलाओं ने स्टॉलों और ठेलों से आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर मेले की रौनक बढ़ाई। पांडव लीला के मंचन में लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन समिति ने बताया कि वर्षों पुरानी इस परंपरा को आज भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निभाया जाता है। बच्छुवा बाण मल्ला की प्रधान संगीता देवी, मेला समिति अध्यक्ष पान सिंह नेगी, बलवंत सिंह, उमेदी देवी, सैन सिंह, लीला देवी, धर्मा देवी, मोहनी देवी, कमला देवी सहित कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहे। वहीं पुराना लोहबा म...