सीवान, दिसम्बर 25 -- सिसवन। प्रखंड क्षेत्र के जेलर साहब के मठिया गांव में गैरमजरुआ जमीन पर किए गए अतिक्रमण की जांच सीओ पंकज कुमार ने बुधवार को किया। सीओ पंकज कुमार ने बताया कि कमलेश्वरी नंदन शाही के परिवार द्वारा गैरमजरूआ जमीन का अतिक्रमण किया गया है। उस जमीन की जमाबंदी चल रही है। जिस पर अतिक्रमण कर वे लोग गांव के ग्रामीणों का रास्ता रोके हुए है। उन्होंने कहा कि उनकी जमाबंदी रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है। जमीन पर अतिक्रमण मुक्त करते हुए ग्रामीणों के लिए रास्ता चालू किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...