शाहजहांपुर, नवम्बर 27 -- सिंधौली। क्षेत्र के गैरतपुर गांव में घर से टहलने निकले 59 वर्षीय हरिवचन का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर घिसटने जैसे निशान पाए गए हैं। इस कारण पुलिस यह मान रही है कि घटना किसी बेसहारा पशु की टक्कर या अज्ञात वाहन की वजह से हुई हो सकती है। मृतक की पत्नी शांति देवी ने बताया कि दो साल पहले हरिवचन का एक्सीडेंट हुआ था और तब से उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टर ने उन्हें रोज टहलने की सलाह दी थी। प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने कहा कि फिलहाल यह सड़क दुर्घटना लग रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का सही कारण स्पष्ट होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...