शाहजहांपुर, नवम्बर 13 -- शाहजहांपुर। भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जनपद में 1 नवंबर से 15 नवंबर तक जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस अवधि में जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों व छात्रावासों में विविध सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें भगवान बिरसा मुंडा और अन्य आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ विशेष सभाएं, निबंध लेखन, भाषण, चित्रकला, कविता, कहानी लेखन, रंगोली, नृत्य, संगीत और नाटक प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.