प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 4 -- बाबागंज। देर रात इलाके में छापामारी कर गैरजनपद की स्वॉट ने कई युवाओं को उठाया। युवाओं के परिजन जानकारी के लिए थाने का चक्कर लगाते रहे लेकिन पुलिस किसी जानकारी से इनकार करती रही। महेशगंज थाना क्षेत्र के पुरमई सुल्तानपुर गांव में मंगलवार रात गैर जनपद की स्वॉट आ धमकी। गांव के कई युवाओं को अपने साथ ले गई जिससे उनके परिजनों में अफरातफरी रही। हरनाहर गांव से भी एक युवक को ले जाने की चर्चा रही। परिजन युवाओं को किसलिए ले गए इसकी जानकारी के लिए थाने के चक्कर लगाते रहे। एसओ राधेश्याम ने कहा कि ऐसी किसी बात की जानकारी उनको नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...