गाजीपुर, जनवरी 31 -- रेवतीपुर। सुहवल थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में पिछले छह दिनों से फरार चल रहे आरोपी बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी 34 वर्षीय धर्मेन्द्र कुमार राम निवासी बेमुआ है। पुलिस ने उसे ढढनी तिराहे के समीप से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र पांडेय ने बताया कि बीते रविवार की शाम बेमुआ गांव निवासी चीनी मिल से सेवानिवृत्त कर्मचारी 65 वर्षीय राधेश्याम साह शौच के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुहवल की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार धर्मेंद्र कुमार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राधेश्याम की मौत हो गई। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस बाइक सवार की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...