अररिया, जनवरी 11 -- अररिया, वरीय संवाददाता अररिया प्रखंड के गैयारी पंचायत मजगामा वार्ड नंबर 4 के ग्राउंड में भारत के तहत प्रखंड स्तरीय खेलकूद का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता अंबेडकर युवा क्लब के अध्यक्ष विकास कुमार मंडल मौजूद थे। उन्होंने प्रथम द्वितीय और तृतीय विजेता टीम को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अररिया से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मनीष कुमार, पप्पू कुमार, शंकर कुमार,शिवम कुमार, सत्यम कुमार, सिंटू कुमार अररिया स्पोर्ट्स क्लब के नौशाद आलम मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...