रामनगर, जनवरी 12 -- रामनगर, संवाददाता। निर्माणाधीन रिजॉर्ट से मजदूरी कर वापस बाजपुर लौट रहे युवकों की बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें रामनगर अस्पताल में भर्ती किया गया है। सोमवार को बाजपुर के कनौरा गांव निवासी 18 वर्षीय राकेश सिंह पुत्र राम सिंह, इसी गांव के सचिन पुत्र तौते राम, हनी पुत्र गिरधारी लाल रामनगर के एक रिजॉर्ट में पीओपी कार्य के लिए पहुंचे थे। शाम छह बजे तीनों युवक एक बाइक से रामनगर से बाजपुर के लिए लौट रहे थे। गैबुआ के पास आगे से आ रही एक कार से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में घायलों को आसपास के लोगों की मदद से रामनगर अस्पताल लाया गया, जहां राकेश सिंह की मौत हो गई। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि सचिन और हनी की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.