हल्द्वानी, जुलाई 4 -- कोटाबाग। भाजपा ने गैबुआ पत्तापानी जिला पंचायत सीट से ललित मोहन वर्मा को समर्थित प्रत्याशी घोषित किया। इसके बाद शुक्रवार को भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता माया गोस्वामी ने भी दावेदारी कर दी है। उन्होंने नैनीताल जाकर अपना आवेदन फार्म जमा किया। माया गोस्वामी भाजपा महिला मोर्चा की दो बार कोटाबाग मंडल की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वे निवर्तमान ग्राम प्रधान गैबुआ एवं पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। माया गोस्वामी ने कहा की पार्टी ने अपने पुराने कार्यकर्ताओं को छोड़कर बाहर के व्यक्ति को टिकट दिया, इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। वह पूरी ताकत से निर्दलीय चुनाव लडेंगीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...