गिरडीह, फरवरी 16 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ प्रखण्ड के सुदूरवर्ती पंचायत बदगांवा के अलकोको बरहागढ़ी गांव में सड़क की समस्या से आजीज आकर ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क बनाने की शुरुआत की है। क्षेत्र के कई गांव आज भी सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव में आज तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। हरलाडीह से सटे गांव में आज भी सड़क की समस्या जस की तस बनी हुई है। बताया जाता है कि पीरटांड़ प्रखण्ड के हरलाडीह पंचायत से सटे सुदूरवर्ती गांवों में आज भी विकास की किरण नहीं पहुंच पाई है। सुदूरवर्ती गांवों में सड़क की समस्या मुंह बाए खड़ी है। पक्की सड़क के आभाव में बदगांवा पंचायत अंतर्गत बरहागढ़ी, अलकोको, रजपुरा, छाताटांड के राहगीरों को रोज परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हरलाडीह से सटे इन गांवों में आज तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.