हरिद्वार, मार्च 12 -- गैंडीखाता के नौरंगाबाद गांव में मां और बेटी ने खुदकुशी कर ली। दोनों के शव घर में पंखे से लटके मिले। थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। डबल सुसाइड मामले की सूचना पर एसपी सिटी पंकज गैरोला और सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी घटना स्थल पर पहुंचे और फारेंसिक टीम को बुलाकर घटना की गहनता से जांच की जा रही है। रोहताश का परिवार दस साल से गैंडीखाता के नौरंगाबाद में अपने मकान में रह रहा है। रोहताश की हरिद्वार में हाथी वाले पुल के पास प्रसाद बेचने की दुकान है। दोनों बेटे अर्जुन सिंह और विक्की दुकान का काम संभालते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.