हरिद्वार, फरवरी 20 -- गैंडीखाता क्षेत्र में चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इस वारदात के बाद व्यापारियों में रोष है। दूसरी ओर, पुलिस इस प्रकरण की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, बीती रात गैंडीखाता स्थित 'मोहित ज्वेलर्स' को निशाना बनाया गया। वर्मा ने बताया कि वे सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखी नगदी और ज्वेलरी गायब थी। उनके अनुसार करीब ढाई लाख रुपये का माल गायब है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। श्यामपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...