सिद्धार्थ, फरवरी 6 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव के रहने वाले दो लोगों पर संगठित अपराध के आरोप में गैंग लीडर व सक्रिय सदस्य पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। डीएम के अनुमोदन पर डुमरियागंज पुलिस ने कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान पता चला कि भरवठिया मुस्तहकम गांव निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र जुम्मन अहमद का एक संगठित गिरोह है जिसका गैंग लीडर मोहम्मद आरिफ स्वयं है। उसी गांव का सुरेन्द्र कुमार सोनी उर्फ भण्डारी पुत्र बैजनाथ सोनी गैंग का सक्रिय सदस्य है। थानेदार के मुताबिक गैंग लीडर मोहम्मद आरिफ अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए जिले में गिरोह बनाकर रात्रि में चोरी व नकबजनी जैसे अपराध करके लाभ प्राप्त करता है...