आगरा, फरवरी 24 -- शहर कोतवाली में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मामले में नामजद आरोपी एपीएस उर्फ गब्बर की स्कॉर्पियो ढोलना पुलिस ने जब्त की है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर संपत्ति के रूप में कार के जब्तीकरण की कार्रवाई पूरी की है। शहर कोतवाली पुलिस ने गत वर्ष सामूहिक दुराचार समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। यह प्रकरण काफी चर्चित रहा था। अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ एपीएस उर्फ गब्बर निवासी दुर्गा कालोनी कासगंज समेत आधा दर्जन आरोपियों ने झाल के पुल पर प्रेमी युगल से मारपीट की थी, उनसे जबरन रुपये वसूल किए थे, युवती से दुराचार भी किया था। प्रकरण संज्ञान में आने पर पुलिस अधिकारियों ने घटना को गंभीरता से लिया था। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गई थी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट क...