मेरठ, जनवरी 6 -- सोतीगंज में कबाड़ी हाजी इकबाल के गोदाम में सोमवार दोपहर छत पर पड़े कबाड़ में आग लग गई। आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाया गया। सदर बाजार पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बीते 2022 में कबाड़ी हाजी इकबाल पर कार्रवाई करते हुए 20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई थी। कबाड़ी के दो गोदामों को पुलिस ने सील किया था। सोमवार को जिस गोादाम पर आग उस पर सील लगी हुई है। उधर , सदर बाजार थाना प्रभारी इन्द्रपाल सिंह ने बताया कि सील गोदाम की छत पर पड़े कूड़े के ढेर में आग लगी थी, उसे बुझा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...