नई दिल्ली, अगस्त 16 -- दिल्ली के एक बड़े गैंगस्टर सलमान त्यागी ने मंडोली जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। सलमान का शव सेल में चादर से लटका मिला है। वह पश्चिमी दिल्ली का बड़ा गैंगस्टर था और नीरज बवाना से लॉरेंस बिश्नोई तक के लिए काम कर चुका था। मकोका केस में बंद सलमान त्यागी पर लूट और हत्या जैसे दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। यह घटना दिल्ली की जेल नंबर 15 में हुई जहां उसकी लाश एक फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सलमान त्यागी ने आत्महत्या की या उसकी मौत के पीछे कोई दूसरी वजह है, पुलिस इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर चुकी है। सलमान त्यागी पर हत्या, लूटपाट, फिरौती के कई मुकदमे दर्ज थे। उस पर मकोका का भी केस चल रहा था। सलमान त्यागी कभी नीरज बवाना गैंग के लिए काम करता था। बाद में वह लॉरेंस बिश्नोई का यार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.