देहरादून, फरवरी 14 -- देहरादून। राजधानी के पॉश इलाके सिल्वर सिटी मॉल में चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड में डालनवाला पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक विक्रम शर्मा की पत्नी सोनिया की सहमति पर उनके करीबी दोस्त अखिलेश सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में पनाश वैली, सहस्त्रधारा रोड निवासी अखिलेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 10:40 बजे उनके पास दोस्त गौरव सिंह का फोन आया। गौरव ने घबराए हुए स्वर में बताया कि भैया (विक्रम शर्मा) के साथ जिम में कुछ हो गया है, आप तुरंत मैक्स हॉस्पिटल आ जाइए। सूचना मिलते ही अखिलेश अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचे। वहां पता चला कि विक्रम शर्मा जब जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर ताबड...