नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- गैंगस्टर विकास दुबे याद है? कहा जा रहा है कि अपकमिंग वेब सीरीज 'यूपी 77' उन पर बनी है। ऐसे में उनकी पत्नी ने इस सीरीज की रिलीज पर रोक लगाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस याचिका के बाद केंद्र सरकार और वेब सीरीज के निर्माताओं को नोटिस जारी किया है।सुनवाई में क्या हुआ? न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की पीठ ने याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए सभी संबंधित पक्षों से जवाब तलब किया है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई बुधवार को निर्धारित की है। बता दें, ये 25 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म 'वेव्स' पर रिलीज होने वाली है।कौन है गेंगस्टर विकास दुबे? साल 2020 में उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में विकास दुबे मारा गया था। पुलिस के अनुसार, कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दु...