गुड़गांव, फरवरी 5 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। जिला एवं सत्र अदालत ने गैंगस्टर लिपिन नेहरा के एक सक्रिय गुर्गे को बड़ी राहत देने से इनकार कर दिया है। रंगदारी और धमकी देने के मामले में सुनवाई करते हुए अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया। अदालत ने मामले की गंभीरता और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उसे जेल में ही रखने का आदेश दिया है। यह पूरा मामला अगस्त 2023 का है, जब पटौदी क्षेत्र के एक प्रॉपर्टी डीलर नकेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि उसके पास एक धमकी भरा फोन कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर लिपिन नेहरा बताया। आरोपी ने नकेश से मोटी रंगदारी की मांग की और धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए, तो वह उसे गुरुग्राम में रहन...