शाहीन अहमद, फरवरी 17 -- कुख्यात गैंगस्टर राहुल सिंह ने अपनी गैंग में परिवार के सदस्यों को भी शामिल कर रखा है। उसकी प्रेमिका की मां रांची में न सिर्फ गैंग का संचालन कर रही है, बल्कि वारदातों को अंजाम देने के लिए अपराधियों तक हथियार भी पहुंचा रही है। इसका खुलासा रांची पुलिस की जांच में हुआ है। गिरफ्तार अश्विनी उर्फ कटप्पा, पंकज कुमार उर्फ सोनू शर्मा और रियाश सिंह उर्फ RDX ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि गैंगस्टर राहुल के कहने पर अगस्त 2025 में एक कारोबारी से दलादली चौक के पास से 2.85 लाख रंगदारी के रूप में वसूल किए थे। उस पैसे को राहुल के कहने पर उसकी गर्लफ्रेंड की मां चंपा देवी को पुंदाग में दिया। चंपा देवी न सिर्फ गिरोह का संचालन कर रही है, बल्कि वारदातों को अंजाम देने के लिए गिरोह में शामिल गुर्गों को पैसे भी देती है और उन्हें हथियार भी ...