प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में नवाबगंज थाने की पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख मुजफ्फर सहित 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वहीं 17 मार्च को गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए नामजद आरोपी मनीष पटेल निवासी फूलपुर, कमलेश पटेल व वीरेंद्र पटेल निवासी होलागढ़ और निगम सिंह पटेल निवासी सोरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज था। जबकि मुजफ्फर व सोनू यादव पहले से ही जेल में बंद है। पुलिस की लगातार दबिश की वजह से नामजद आरोपी राधेश्याम यादव ने मंगलवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। अब तक कुल सात आरोपी जेल जा चुके हैं। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.