बुलंदशहर, जनवरी 1 -- थाना खुर्जा देहात प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि गुरुवार को पुलिस टीम किर्रा मोड़ नाले की पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। जिससे तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम असलम निवासी टप्पल अलीगढ़ बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी थाने में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमें में वांछित चल रहा है। जिसकी गिरफ्तार पर एसएसपी की ओर दस हजार रुपये का पुरस्कार भी घोषित किया हुआ है। पकड़े गए आरोपी पर विभिन्न थाने में करीब 19 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.