मऊ, दिसम्बर 7 -- घोसी। चोरी और डकैती के कई मामलों में आरोपी व विगत दिनों गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित शातिर चोर सलमान को कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जेल से छूटने के बाद वह फिर समाज में भय व्याप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गया था। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद विगत दिनों उसपर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था, जिसमें वह वांछित था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...