बुलंदशहर, जनवरी 9 -- गुलावठी, संवाददाता। पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी हैं। अपराधी गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अपराधी कौशल देव उर्फ नीटू पुत्र जयपाल सिंह निवासी ग्राम भन्डौली थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर का निवासी है। अपराधी की गिरफ्तारी के निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...