लखनऊ, नवम्बर 23 -- लखनऊ, संवाददाता। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत शहर में सक्रिय एक शातिर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ 9 लाख रुपये मूल्य की अवैध संपत्तियों को कुर्क किया है। यह कार्रवाई गिरोह के सरगना आशीष सिंह उर्फ राजा तथा उसके सहयोगियों मनीष सिंह और अनवरी सिंह चौहान की संपत्तियों पर की गई। तीनों के विरुद्ध थाना ठाकुरगंज और वजीरगंज में कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के खिलाफ कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, गाली-गलौज, अवैध कब्जा, जालसाजी, दस्तावेजों की फर्जीबाड़ी और आपराधिक साजिश जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों की चार संपत्तियों और लग्जरी वाहनों को कुर्क किया। पुलिस ने गिरोह से जुड़ी ग्राम सरोना, काकोरी की 0.5061 हेक्टेयर भूमि, जिसकी कीमत लगभग 80 लाख रुपये है और जिसका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.