मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- पुलिस के अऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत एक आरोपी को कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 5 हजार का जुर्माना भी लगाया है। अभियोजन के अनुसार नई मंडी कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2023 में आरोपी संजीव निवासी अवध विहार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। इस मामले की सुनवाई एडीजे कोर्ट नम्बर 5 में चल रही थी। कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी को दो साल की सजा व 5 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...