मुजफ्फर नगर, फरवरी 10 -- पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्टी कर कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंगलवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन में जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था के सुदृढीकरण, महिला सुरक्षा तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुनश्चिति करने के उद्देश्य से अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ, एसपी ट्रैफिकअतुल कुमार चौबे, एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सर्वप्रथम राष्ट्रगान के साथ अपराध गोष्ठी का प्रारम्भ किया गया । तत्पश्चात एसएसपी द्वारा जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं, वांछित, इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला अपराध, स...