जमशेदपुर, मार्च 17 -- जमशेदपुर के गैंगस्टर जुगसलाई निवासी मनीष सिंह ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। मनीष पर जुगसलाई में कांग्रेस नेता अभिजीत सिंह पर फायरिंग करने का आरोप है। घटना के बाद से ही मनीष फरार चल रहा था। पुलिस लगातार मनीष की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रही थी। थाना प्रभारी सचिन दास के दबाव पर मनीष सिंह ने सोमवार को जुगसलाई थाना में पुलिस ने समक्ष सरेंडर कर दिया। मनीष पर हत्या और रंगदारी समेत कई संगीन मामले दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.