शामली, जनवरी 2 -- तीस करोड़ की संपत्ति कुर्क होने के बाद गैंगस्टर फिरोज खान द्वारा वीडियो वायरल करने एवं उसे शेयर करने के मामले में पुलिस ने फिरोज खान पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने फिरोज खान एवं उसकी भतीजी समेत तीन लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज की है। पुलिस उपनिरीक्षक द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में तीनों पर शांति व्यवस्था भंग करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए है। झिंझाना निवासी फिरोज खान पुत्र अजीम खान के खिलाफ पुलिस एवं जिला प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत 25 दिसंबर में संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की थी। उसकी करीब 30 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई थी। फिरोज खान पर 21 मुकदमें दर्ज है। इसके पांच दिन बाद ही फिरोज खान ने एक घर में वीडियो बनाकर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.