रुडकी, दिसम्बर 25 -- लक्सर में गैंगस्टर विनय त्यागी को गोली मारने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार देर शाम खानपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर कहा कि पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते मुख्य आरोपी ने विनय त्यागी को गोली मारी थी। उनके कब्जे से गोलीबारी में इस्तेमाल बाइक और हथियार बरामद हुए हैं। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि बुधवार दोपहर के समय चार सिपाही और एक दरोगा रुड़की जेल से मेरठ के गैंगस्टर विनय त्यागी को लक्सर के एसीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए ला रहे थे। कोर्ट पहुंचने से पहले ही कस्बे में फ्लाई ओवर के ऊपर बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी में मौजूद विनय त्यागी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इनमें तीन गोलियां विनय को लगी थी। साथ ही दो सिपाही भी मामूली चोटिल हुए थे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.