वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 17 -- अलीगढ़ में रोरावर थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा इलाके में होली पर गैंगस्टर की गोलियों से भूनकर हत्या के मामले में पुलिस ने कासगंज व संभल में दबिश दी। लेकिन, तीसरे दिन भी कोई आरोपी पकड़ में नहीं आया। सभी आरोपी घर से फरार हैं। फोन बंद हैं। यहां तक उनके रिश्तेदार भी घरों तक ताला लगाकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले रखा है। शुक्रवार तड़के बाइक पर आए दो बदमाशों ने शाहजमाल मरघट वाली गली निवासी 25 वर्षीय हारिस उर्फ गट्टा की उसके घर के पास हत्या कर दी थी। हारिस क्रिकेट खेलने के बाद सहरी के लिए घर जा रहा था। कमर में गोली लगने के बाद उसने भागने का प्रयास किया, मगर पैर फंसने के चलते वह गिर गया। इसके बाद बदमाश लगातार उस पर गोलियां बरसाते रहे। हारिस को तीन गोलियां लगी थीं। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.