गोरखपुर, जनवरी 7 -- बड़हलगंज (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद गैंगस्टर एक्ट में पंजीकृत आरोपी के विरुद्ध बड़हलगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में लगभग 70 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की है। आरोपी के विरुद्ध दोहरीघाट, घोसी एवं बड़हलगंज कोतवाली में कुल नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, मऊ जनपद के कोपागंज कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट में पंजीकृत विशाल सोनकर उर्फ राज पुत्र दुलारे सोनकर की संपत्ति बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव में है। बड़हलगंज कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मऊ के आदेश पर वांछित और संगठित अपराधियों के विरुद्ध कुर्की अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह (सर्किल घोसी), तहसीलदार गोला सत्येंद्र मौर्य, कानूनगो श्रीराम मोती वर्मा, लेखपाल अरवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.