प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के परसीपुर गांव निवासी कमलेश सरोज के खिलाफ गोवध निवारण, विस्फोटक अधिनियम, गैंगस्टर जैसे कई गंभीर मामलो में रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी कमलेश सरोज फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी कमलेश को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...